फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुरा महादेव की ओर बढ़ रहे शिवभक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। सावन मास में कांवड़ यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। सरूरपुर क्षेत्र के रजबहे की पटरी पर बृहस्पतिवार से कांवड़ियों का आगमन तेज हो गया। शिवभक्त छोटे-छोटे जत्थों में बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ पुरा महादेव शिवालय की ओर बढ़ते नजर आए। भगवा वस्त्र धारण किए कांवड़िये पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा कर रहे हैं। दिनभर रजबहे की पटरी पर कांवड़ियों की आवाजाही बनी रही। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने शिवभक्तों के लिए पेयजल, शरबत और विश्राम की व्यवस्था की है। कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन भी सतर्क है। प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है तथा लगातार गश्त की जा रही है। आने वाले दिनों में कांवड़ियों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें