फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रिक्रूटों को बाल कटवाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी यातायात ने पुलिस लाइन में किया परेड का निरीक्षण
विज्ञापन

मेरठ। एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्र ने मंगलवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में परेड का निरीक्षण किया। कई रिक्रूटों के लंबे बाल देखकर उन्होंने तुरंत कटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक को व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी यातायात ने सुबह परेड ग्राउंउ पहुंचकर रिक्रूट व पुलिस जवानों की परेड का निरीक्षण किया। परेड से गैर हाजिर पुलिस कर्मियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अनुशासन का सख्ती से पालन करने को कहा। बाद में उन्होंने पुलिस लाइन व आरटीसी सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मैस, बैरक एवं शौचालयों की सफाई देखी। प्रतिसार निरीक्षक हरपाल सिंह को कहा कि वह नियमित रूप से पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को समय-समय पर देखने के लिए कहा। बाद में एसपी यातायात ने सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों व जवानों से बातचीत की। उनकी समस्याएं जानी और उनके निदान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें