फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वीर गाथा कॉर्नर स्थापित करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। स्कूलों में वीर गाथा कॉर्नर स्थापित करते हुए कार्यक्रमों का आयोजन नहीं करने पर शासन ने सख्त रूख अपनाया है। शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव ने सभी स्कूलों में गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। मेरठ के डीआईओएस राजेश कुमार ने प्रत्येक विद्यालय में वीर गाथा कॉर्नर स्थापित कर वीर गाथा 5.0 के कार्यक्रम कराने के लिए निर्देशित किया है। कार्यक्रमों को इनोवेटइंडिया पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम की निगरानी के लिए पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ के प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैनी की प्रधानाचार्य दर्पण को सह नोडल अधिकारी नामित किया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक ब्लॉक में भी नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। इसमें छात्र-छात्राओं को वीरता पुरस्कार विजेताओं पर निबंध, पैराग्राफ, कविता, पेंटिंग व मल्टीमीडिया पर प्रोजेक्ट तैयार करने होंगे। डीआईओएस ने विद्यांजलि 5.0 कार्यक्रम के लिए सभी स्कूलों में अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें