फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूर्णाहुति के साथ यजुर्वेद खंड पारायण महायज्ञ का समापन

Sun, 19 Oct 2025 06:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
महर्षि दयानंद सरस्वती इण्टर कॉलेज पिलौना में 19 वां वार्षिकोत्सव यजुर्वेद खंड पारायण महायज्ञ का
विज्ञापन
मवाना। महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज पिलौना में चल रहे 19 वां वार्षिकोत्सव यजुर्वेद खंड पारायण महायज्ञ का रविवार को समापन हो गया। बरनावा से आए यज्ञ के ब्रहमा आचार्य अरविंद शास्त्री ने मानव जीवन में यज्ञ के महत्व विषय पर प्रकाश डालते हुए मनुष्य के दैनिक जीवन में यज्ञ के लाभ का वर्णन किया। हरिद्वार से आए आचार्य योगेंद्र वेदालंकार ने भी यज्ञ के महत्व पर विस्तृत चर्चा की और सभी अपने घरों में यज्ञ करने एवं कराने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी धर्म प्रेमियों को यज्ञ की शपथ दिलाई गई। अंधविश्वास को छोड़कर अपनी वैदिक संस्कृति की ओर लौट चले और अपनी पुरानी परंपराओं का विश्वास एवं दृढ़ता के साथ पालन करें। इस अवसर पर मा. दिलावर सिंह पोसवाल, यस कुमार त्यागी, सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र प्रधान, मा. विदेश कुमार पोसवाल और विद्यालय के शिक्षक एवं बाहर से आए हुए अतिथियों ने यज्ञ में आहुति देकर धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें