ए एस इंटर कालेज में विद्यालय संस्थापकों की मूर्ति स्थापना करते प्रबंध समिति पदाधिकारी व कालेज स
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में विद्यालय के संस्थापक साहू खैराती राम कौशिक रईस और साहू बनारसी दास कौशिक रईस की मूर्तियों की स्थापना विद्यालय परिसर में की गई। दोनों संस्थापकों ने 1914 में वसंत पंचमी के दिन विद्यालय की स्थापना की थी। जिसमें शिक्षण कार्य 1915 में प्रारंभ हुआ। 112 साल पूर्ण होने पर शुक्रवार को वसंत पंचमी के दिन विधिविधान के साथ हवन यज्ञ किया गया और मंच उच्चारण के साथ संस्थापकों की प्रतिमा की स्थापना की गई। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी, उपप्रबंधक शैवाल दुबलिश, अनुराग दुबलिश, सुनील राजवंशी, अमित रस्तोगी उर्फ सोनू, प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह के स्टाफ व छात्र-छात्राओं के द्वारा विधिविधान से प्रतिमा स्थापना की गई।