फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वाल्मीकि मंदिर में भव्य मूर्ति की स्थापना

विज्ञापन
दौराला - दौराला में भगवान वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना करते। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला। कस्बे के वाल्मीकि मंदिर में रविवार को भगवान वाल्मीकि की भव्य मूर्ति की स्थापना कराई गई। मूर्ति का निर्माण एवं स्थापना कार्य हरेंद्र सिंह डायरेक्टर की ओर से कराया गया। मूर्ति स्थापित होने के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान वाल्मीकि का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संगीत सोम रहे। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने समाज को ज्ञान, संस्कार और सद्भावना का संदेश दिया। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की। कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह अध्यक्ष, हरेंद्र सिंह डायरेक्टर, आशु अध्यक्ष, कपिल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें