माछरा। गांव शाहजमाल में आयोजित निशुल्क एक्सरे जांच शिविर का आयोजन ग्राम प्रधान परवेज दिलशाद के आवास पर आयोजित किया गया। शिविर में 240 लोग जांच के लिए पहुंचे। निशुल्क एक्सरे, खून की जांच, शुगर, ब्लड प्रेशर जांच की गई। मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर के सफल आयोजन में डॉ. दानिश दिलशाद का सहयोग रहा। ग्राम प्रधान ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि हर जरूरतमंद तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें।