मोदीपुरम- नीलकंठ विद्यापीठ में हिंदी दिवस में अपने विचार रखते वक्ता।
मोदीपुरम। नीलकंठ विद्यापीठ में रविवार को हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ चेयरमैन चौधरी ब्रजवीर सिंह, महानिदेशक डॉ. योगेश भोमिया, निदेशक डॉ. अमित गुप्ता, निदेशक डॉ. विशाल कोहली, मनोज गोयल, यशपाल चौधरी ने किया। डॉ. योगेश भोमिया ने छात्रों को बहुमुखी विकास के लिए प्रेरित किया। साथ ही जीवन को सत्यम, शिवम, सुंदरम बनाते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया। डाॅ. अमित गुप्ता ने छात्रों को अपनी मातृ भाषा हिंदी का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. विशाल कोहली ने अंग्रेजी के साथ हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। उषा शर्मा, रेखा चौधरी, नेहा शर्मा आदि ने भी हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार रखे। इस दौरान डॉ. जही, टीना, विधि, पल्लवी, यशिका, हिना, राधिका, अनुराग, लक्ष्य, निखिल, लक्ष्मी, अंजलि, कपिल आदि मौजूद रहे। संवाद