फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा के लिए वोट मांगने वाला दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गले में भाजपा का पटका डालकर वोट मांगने वाले टीपी नगर थाने के दरोगा हरीश कुमार गंगवार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। दो दिन पहले दिल्ली रोड पर भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग रहे थे। इस दौरान ईरा माॅल चौकी पर बैठे दरोगा हरीश व सिपाही हरिओम को भाजपाइयों ने पार्टी का पटका पहना दिया था। इसके बाद दरोगा व सिपाही को प्रत्याशी का पंफलेट देकर उनके पक्ष में वोट मांगने को कहा। इसके बाद दोनों ने कई राहगीरों से वोट भी मांगे। दरोगा का यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जांच के बाद दरोगा हरीश को निलंबित कर दिया गया है। सिपाही का कोई वीडियो या फोटो सामने नहीं आया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें