फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इंस्पेक्टर विशाल संगारी को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक

Sun, 28 Dec 2025 09:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मांतरण के खुलासे पर मिला पुरस्कार
विज्ञापन

मेरठ। यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर विशाल संगारी को लखनऊ में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। लखनऊ में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विशाल संगारी को यह सम्मान मेरठ में वर्ष 2023 में तैनाती के वक्त धर्म परिवर्तन कराने वाले गैंग का पर्दाफाश करने के लिए मिला है। इसका मुकदमा थाना कंकरखेड़ा में दर्ज किया गया था। 2001 बैच के इंस्पेक्टर विशाल संगारी मूल रूप से देहरादून में ओल्ड डालनवाला के रहने वाले हैं। मेरठ में वह लंबे समय तक यूपी पुलिस के अभिसूचना विभाग (इंटेलिजेंस) की विशेष शाखा में तैनात रहे हैं। वर्तमान में वह सीतापुर जिले में तैनात हैं। विशाल संगारी को पूर्व में गृह मंत्रालय से भी सम्मान मिल चुका है। इससे पहले वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से सराहनीय सेवाओं के लिए पदक मिला था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें