- आज वीरता पुरस्कार और कीर्ति चक्र से किया जाएगा सम्मानित
- फोटो भी
गंगानगर(मेरठ )। स्वतंत्रता दिवस पर आज मसूरी निवासी एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार और कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा है। इंचौली थाना क्षेत्र के गांव मसूरी निवासी इंस्पेक्टर सुनील कुमार 20 जनवरी 2025 को शामली के झिंझाना में बदमाशों से हुई मुठभेड़ के चार बदमाशों को मार गिराने के बाद बलिदान हुए थे।
इस सम्मान को पाकर परिजन गर्व महसूस कर रहे हैं। उनकी पत्नी मुनेश देवी वीरता पदक को ग्रहण करेंगी। उन्होंने बताया कि सुनील कुमार की इच्छा रही कि उन्हें उनके काम के लिए वीरता पुरस्कार मिले। परंतु, वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उन्हें ये पुरस्कार दिया जा रहा है यह सम्मान की बात है।
बेटा मनजीत यूपी पुलिस की तैयारी में है। जल्द ही उनकी परीक्षा होनी है। गंगानगर आवास पर बेटी नेहा मलिक पिता की वीरता के लिए दो पदक मिलने पर खुश नजर आईं लेकिन कुछ देर में ही पिता को याद कर भावुक हो गईं। उनके दामाद शशांक मलिक ने बताया कि शुक्रवार शाम को एसटीएफ एएसपी बृजेश सिंह ने कीर्ति चक्र के लिए भी नाम की घोषणा की जानकारी दी।