मवाना खादर में तटबंध का निरीक्षण करते एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव।
- फोटो : MAWANA
मवाना। मानसून की बारिश शुरू होते ही तटबंध दुरुस्त करने का कार्य तेजी से शुरू हो गया है । एसडीएम मवाना ने बुधवार को फतेहपुर प्रेम गांव पहुंचकर तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कार्य में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए।
एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक गंगा अपने सामान्य स्तर पर बह रही है, लेकिन मानसून की बारिश शुरू होने के बाद हरिद्वार और ऋषिकेश से छोड़े जाने वाले पानी के कारण गंगा में आने वाले ऊफान से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया आने वाली आपदा से निपटने के लिए प्रशासन पहले से ही तैयारियों में जुटा हुआ है । सिंचाई विभाग के साथ ग्रामीण तटबंध दुरुस्त कराने में लगे हैं। उन्होंने बताया कि तटबंध का कार्य पूरा हो चुका है। जगह-जगह ठोकरे, बल्लियां और क्षतिग्रस्त हुए तटबंध की मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त संबंधित अधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।