मेरठ। दिल्ली रोड फुटबॉल चौराहे से लेकर रिठानी पीर तक रैपिड रेल प्रोजेक्ट निर्माण कार्य के चलते नाले क्षतिग्रस्त है। जिसके चलते अक्सर सड़क पर जलभराव हो जाता है। इसको लेकर कई दिनों से एलएंडटी, पीडब्लूडी, नगर निगम और विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने नालों की मरम्मत के लिए पत्राचार चल रहा है। शनिवार को नगर आयुक्त ने नालों का निरीक्षण किया। नालों की मरम्मत के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्य कराने का प्रस्ताव कराने की बात कही।