फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण कंपनी से 37 लाख की कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर में खाली बेल्ट घुमाकर कूड़ा निस्तारण करने वाली एनवॉयरन आर्गेनिक कंपनी को निरस्त करने के बाद नगर निगम ने 37 लाख की कटौती कर दी है। बाकी भुगतान नगर निगम ने कंपनी का कर दिया है। उक्त कंपनी का अनुबंध चार दिन पहले नगर आयुक्त ने निरस्त कर दिया था। अब भुगतान को लेकर निगम और कंपनी के बीच पत्राचार चल रहा था। जिसको लेकर यह कटौती गई है।
विज्ञापन

लोहियानगर में करीब दो साल से एनवॉयरन आर्गेनिक कंपनी और निगम के बीच अनुबंध हुआ था। जिसमें कंपनी को रोजाना 600 मैट्रिक टन कूड़ा की छंटनी करनी थी। जिसके एवज में 11 लाख रुपया और अन्य संसाधन निगम प्रतिमाह कंपनी को देता था। सात महीने पहले नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने कूड़ा प्लांट पर खाली बेल्ट चलाकर कूड़ा निस्तारण नहीं होने का खुलासा किया था।
नगर आयुक्त ने पहले 21 लाख की कटौती की। अनुबंध होल्ड किया व तीन दिन पहले उसको निरस्त कर दिया। कंपनी ने दावा किया कि निगम पर उनका 74 लाख रुपये बाकी होना बताया था। जिसको लेकर निगम और कंपनी के बीच कई दिनों से पत्राचार चल रहा था। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के निर्देश पर शनिवार को कंपनी का 50 प्रतिशत भुगतान की कटौती करके 37 लाख का भुगतान कर दिया। नगर आयुक्त ने बताया कि लोहियानगर में जल्द नया कूड़ा प्लांट लगाकर कूड़े का निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें