फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण किया

विज्ञापन
गांव पांचली खुर्द में निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण करते परियोजना निदेशक भानू प्रताप सिंह। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
जानीखुर्द। ब्लॉक के पांचली खुर्द गांव में शनिवार को परियोजना निदेशक ने नवनिर्मित स्टेडियम व जिला पंचायत रिसोर्ट सेंटर का निरीक्षण किया। गांव पांचली खुर्द में केन्द्र सरकार द्वारा डीपीआरसी के भवन में अनुमानित लागत 10 करोड़ रुपये से स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं, स्टेडियम व दो करोड़ की अनुमानित लागत से जिला पंचायत रिसोर्ट सेंटर का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। शनिवार को परियोजना निदेशक भानू प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। परियोजना निदेशक भवन में लगने वाली निर्माण सामग्री की बारीकी जांची और आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि निर्माण सामग्री मानक के अनुसार लगाए। इस मौके पर ग्राम प्रधान अनिल, नीरज, एसएस तोमर, संजीव गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें