एस डी एम को ज्ञापन देेते अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता। (मवाना
मवाना। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कांत मिश्रा ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कांवड़ मार्गों की सफाई, पथ प्रकाश व्यवस्था का मौके पर जाकर जायजा लिया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार के साथ नगर में डोर-टू-डोर कूड़ा निस्तारण व्यवस्था का जायजा लिया और नागरिकों को अपने घरों का गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करके ही पालिका के वाहनों में देने के प्रति जागरुक किया।
-
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आगामी कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और कांवड़ियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए तहसील परिसर पहुंचकर राज्यपाल के नाम एसडीएम एसडीएम संतोष कुमार सिंह को छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कांवड़ मार्ग पर स्थित सभी शराब और मीट-मांस की दुकानों को यात्रा अवधि के दौरान पूर्णतः बंद कराने की मांग की। जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र गाब्बा और मुकेश आर्य के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कांवड़ की ऊंचाई सीमित करने के फैसले पर कड़ा असंतोष जताया। पदाधिकारियों का तर्क था कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कांवड़ की ऊंचाई दस फीट और उत्तराखंड में छह फीट निर्धारित की गई है, जबकि शिवभक्त अपनी कांवड़ों पर 15 से 16 फुट तक ऊंची आकर्षक झांकियां सजाकर लाते हैं, इसलिए इस ऊंचाई की सीमा को बढ़ाया जाना बेहद जरूरी है। साथ ही संगठन ने कांवड़ मार्ग पर लगने वाले सेवा शिविरों के सत्यापन, विद्युत संयोजन और गैस सिलिंडर जैसी सभी आवश्यक औपचारिकताओं को शिविर स्थल पर ही एक ही जगह पूरा कराने की व्यवस्था करने का आग्रह किया।
ज्ञापन सौंपने वालों में अमर रस्तोगी, सचिन शर्मा, शिवांश रस्तोगी, राजीव शर्मा और मनोज कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।