फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनहीनता की हद: पुलिस ने नहीं निकलवाए गंगनहर में उतराते चार शव, लोग बोले-क्या जान की कोई कीमत नहीं?

Tue, 22 Jul 2025 09:43 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरधना में गंगनहर में चार अज्ञात शव बहते दिखे, लेकिन पुलिस ने उन्हें निकालने की जगह आगे बहने दिया। कांवड़ यात्रा के दौरान हो रही इस संवेदनहीनता पर स्थानीय लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन
गंगनहर में मिले चार शव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा चरम पर है, शिवभक्त रास्तों में डटे हैं, और इसी दौरान सरधना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सोमवार को गंगनहर में एक-एक कर चार अज्ञात शव बहते दिखाई दिए, लेकिन स्थानीय पुलिस ने उन्हें बाहर निकालने की जगह भीड़ हटाकर खुद लौट जाना ज्यादा जरूरी समझा।

विज्ञापन


स्थानीय लोग बोले-पुलिस मूकदर्शक बनी रही 
अटेरना पुलिस चौकी और सरधना पुल के पास लोगों ने गंगनहर में बहते हुए शव देखे। ग्रामीणों और कांवड़ियों की भीड़ जमा हो गई, यातायात भी बाधित हुआ, लेकिन पुलिस मौके पर पहुंचकर सिर्फ मुआयना कर बिना कोई कार्रवाई किए लौट गई।

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 20 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पहले भी मिले थे शव, पुलिस ने झाड़ा पल्ला
यह पहला मामला नहीं है। तीन दिन पहले भी मानपुरी गांव, अहमदाबाद मोड़ और सरधना पुल के पास तीन शव बहते हुए देखे गए थे। पुलिस ने उन्हें रोहटा थाना क्षेत्र का बता कर जिम्मेदारी टाल दी थी।

कांवड़ वेश में युवक-युवती के शव भी देखे जा चुके
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल ही में कांवड़ियों जैसे वस्त्रों में युवक और युवती के शव भी गंगनहर में मिले, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी बाहर नहीं निकाला। पोस्टमार्टम, जांच और रिपोर्ट से बचने के लिए शवों को बहने देना ही पुलिस का रवैया बन गया है।

एसपी देहात ने कहा-लापरवाही की जांच होगी
एसपी देहात राकेश मिश्रा ने कहा है कि अगर ऐसा हुआ है तो यह गंभीर मामला है। जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें