फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी के कमांड हाउस से इंसास राइफल चोरी, कॉल कर मांगे साढ़े तीन लाख, चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sun, 30 Jun 2019 12:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एसपी देहात, अविनाश पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ जिले में हापुड़ रोड स्थित 44वीं वाहिनी पीएसी परिसर से एक कांस्टेबल की इंसास राइफल चोरी हो गई। इस घटनाक्रम के बाद कांस्टेबल को एक कॉल आई और उसने हथियार लौटाने की एवज में साढ़े तीन लाख रुपये की डिमांड की। इस मामले में खरखौदा थाना में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है।

विज्ञापन


बता दें कि 28 जून की दोपहर दो बजे पीएसी परिसर के कमांड हाउस में हेड कांस्टेबल गुरुदेव सिंह नियुक्त थे। कमांड हाउस से दल नायक मुकेश कुमार को फोन पर सूचना दी गई कि वहां से एक इंसास राइफल गायब हो गई है, जो कांस्टेबल प्रेमवीर कुमार के नाम पर आवंटित थी।

सूचना पाते ही दल नायक कमांड हाउस में पहुंचे और वहां मौजूद सभी कांस्टेबलों से पूछताछ की। सभी कमरों में छानबीन की गई, लेकिन इंसास का कोई पता नहीं लगा। हेड कांस्टेबल गुरुदेव सिंह ने बताया कि इस घटनाक्रम के बाद उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनसे यह कहा कि चोरी हुई राइफल उनके पास है। यदि वह हथियार को वापस पाना चाहते हैं तो साढ़े तीन लाख रुपए का इंतजाम कर लें, वरना मुकदमा झेलने के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हेड कांस्टेबल ने इसकी सूचना पीएसी के सहायक सेनानायक नितिन कुमार को दी। दल नायक मुकेश कुमार ने इस संबंध में खरखोदा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि पूरा मामला संज्ञान में है। इंसास चोरी का मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है। अभी तक की जांच में यही लग रहा कि यह मामला अन्य किसी साथी से भी जुड़ा हो सकता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें