मेरठ में ईव्ज चौराहे के पास पूर्वा अहिरान में एक इनोवा गाड़ी के चालक ने पांच साल की बच्ची को कुचल दिया। गुस्साए लोगों ने चालक को पीटकर अधमरा कर दिया। इनोवा में तोड़फोड़ करके आगजनी का प्रयास किया। पुलिस ने ड्राइवर को लोगों से बचाकर उसको थाने भिजवाया और शव पोस्टमार्टम भेजा।
कोतवाली थानाक्षेत्र के पूर्वा अहिरान निवासी सफाई कर्मचारी कुलदीप की पांच साल की बेटी दिशा मोहल्ले में खेल रही थी। मोहल्ले में राजपाल के यहां भात का कार्यक्रम था। जहां नहटौर, बिजनौर से आठ लोग इनोवा से आए थे। इसी दौरान चालक इनोवा पीछे हटाकर मोड़ रहा था। तभी इनोवा ने बच्ची को कुचल दिया, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई गई।
बच्ची की मौत पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने चालक को गाड़ी से खींचकर पीटना शुरू कर दिया। जानकारी लगने पर कोतवाली, देहली गेट और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जैसे-तैसे कर लोगों को शांत किया। इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह ने बताया कि चालक हसरत निवासी बेगराजपुर नहटौर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पढ़ें : शादी वाले घर में सिलेंडर ब्लास्ट, घायलों की तस्वीरें देख सहम जाएंगे