फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ माह की बच्ची का अपहरण कर बेचने चली थी यह महिला, सोशल मीडिया की वजह से...

Fri, 28 Jul 2017 03:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई महिला
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के फिरोज नगर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे एक महिला ने घर से नौ माह की मासूम का अपहरण कर लिया। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो इस महिला को देर रात सद्दीक नगर क्षेत्र से पकड़ लिया गया। महिला की निशानदेही पर आधी रात करीब एक बजे बच्ची सद्दीक नगर नाले के पास से ही सुरक्षित बरामद हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोपहर में नसीम की पत्नी नाजरीन अपने घर में नौ माह की बेटी आलिया को दूध पिलाते समय सो गई थी। शाम करीब चार बजे आंख खुलने पर बच्ची चारपाई से गायब मिली। आसपास खोजबीन के दौरान मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि सलवार सूट पहनी एक महिला उनके घर में घुसी थी, जिसे भगा दिया था। इसके बाद महिला की तलाश शुरू हुई।

सीसीटीवी फुटेज में हुई कैद
पुलिस ने इस गली में आबाद मंसूरी और हाजी अमीरूद्दीन के घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें वह महिला दोपहर 2:56 बजे नसीम के घर के पास नजर आई। कुछ देर बाद वह कपडे़ में बच्चे को लपेटकर ले जाती नजर आई। पुलिस फुटेज के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर हुई वायरल
देखते ही देखते यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। रात करीब 11 बजे सद्दीकनगर में मनिहारों वाली गली निवासी मुशर्रफ अपने मोबाइल पर इस महिला की फोटो देख रहा था, तभी ये महिला उसके घर में जा घुसी। वह कुछ खाने को मांगने लगी। मुशर्रफ ने महिला को पहचान लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले आई।

पुलिस को करती रही गुमराह

10 घंटे बाद बरामद हुई बच्ची
पूछताछ में महिला पुलिस को अलग-अलग बयान देकर गुमराह करती रही। पहले बताया बच्ची उसके घर है। पुलिस ने उसके बताए घरों पर दबिश दी। लेकिन बच्ची नहीं मिली। रात एक बजे पुलिस सख्त हुई तो महिला ने उसे सद्दीकनगर में नाले के किनारे से बरामद करा दिया। 

डर था पकड़ी जाऊंगी
आरोपी महिला ने बताया कि वह अनजाने में बच्ची को उठाकर ले गई थी। अपने घर लाकर उसे दूध पिलाया। तीन-चार घंटे उसे लेकर घूमती रही। पकडे़ जाने के डर से उसे नाले के पास फेंक दिया था।

पुलिस ने खंगाला रिकॉर्ड
पूछताछ में महिला ने अपना नाम यासमीन पत्नी आरिफ बताया। वह पिलोखड़ी पुल के पास रहती है। पति किसी फैक्ट्री में काम करता है। पहले मेवगढ़ी मजीदनगर में रहती थी। लेकिन वहां भी घरों में चोरी करने पर मोहल्ले वालों ने निकाल दिया था।

अपहरण का प्रयास करता दबोचा 
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर गली नंबर पांच निवासी वकील का बेटा अब्दुल अहाद (8) आशियाना कालोनी स्थित मदरसे में पढ़ता है। बृहस्पतिवार शाम वह मदरसे से लौट रहा था। तभी उसे एक युवक ने उठाने की कोशिश की। बच्चे ने शोर मचा दिया। लोगों ने युवक को दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई की। युवक ने अपना नाम रहीस निवासी समर गार्डन बताया। लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। बच्चे के परिजन और मदरसा संचालक ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

मेरा बच्चा भी बरामद करा दो

महिला के साथी साथी इसरार
इस महिला के पकड़े जाने की सूचना पर मेवगढ़ी मजीदनगर निवासी रजाउद्दीन थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि 2 अगस्त 2013 को उसका छह साल का बेटा तजम्मल भी गायब हुआ था। शक है कि कहीं वही महिला तो उसे नहीं ले गई। उसने कहा कि वह महिला से पूछताछ में उसके बच्चे के बारे में भी पूछ लें।

भर आईं आंखें
करीब 10 घंटे बाद बच्ची सकुशल मां की गोद में पहुंची तो माता-पिता और वहां मौजूद लोगों के अलावा पुलिस अफसरों की भी आंखें भर आईं। हर कोई महिला को कोस रहा था।

पकड़े जाने के डर से बच्ची को न हीं बेच सकी
एएसपी कोतवाली रणविजय सिंह का कहना है कि एक महिला बच्ची को घर से उठाकर ले गई थी। सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया और लोगों के सहयोग से बच्ची 10 घंटे बाद बरामद हो गई। पकड़े जाने के डर से वह बच्चे को नहीं बेच सकी और नाले के पास फेंक दिया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें