फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जेल के अस्पताल में शिफ्ट किया एचआईवी पीड़ित घायल बंदी

Mon, 25 Dec 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गंभीर रूप से घायल बंदी को प्राथमिक उपचार के बाद रविवार को जिला कारागार के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। आनन फानन में जिला अस्पताल से डिस्चार्ज करने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

गाजियाबाद में करीब तीन साल पहले कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को लूट और हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उक्त बंदी के एचआइवी पाजीटिव होने की वजह से तीन नवंबर 2023 को गाजियाबाद से बिजनौर जेल में भेज दिया गया था। शनिवार की सुबह बंदी ने किसी धारदार वस्तु से खुद पर वार करके घायल कर लिया। उधर रविवार को जिला अस्पताल से एड्स मरीज बंदी को गंभीर चोट होने के बाद भी जिला कारागार में शिफ्ट करा दिया गया।
बता दें कि ऐसे मरीज की ऑपरेशन थियेटर में सावधानी पूर्वक ड्रेसिंग करनी होती है, लेकिन इमरजेंसी में ही उसकी पट्टी की गई। उसकी गंभीर चोट को मेडिकल में खरोंच आना बताया जा रहा है। उधर, जेल में बंदी के पास धारदार वस्तु के होने से सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज सेन ने बताया कि अस्पताल में घायल हालत में बंदी आया था। सुरक्षा के साथ टांके भरकर मरीज का इलाज किया गया। एक दिन अस्पताल में भर्ती रखने के बाद जेल अस्पताल भेज दिया गया है। जहां डाक्टर की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। -
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें