किठौर। मेरठ-गढ़ मार्ग पर नंगली किठौर के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास आम के बाग में स्थित ट्यूबवेल की छत पर एक सड़ा-गला शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। कार्यवाहक थाना प्रभारी अरविंद यादव ने बताया कि शव इतना गला हुआ था कि यह पता नहीं लग पा रहा था कि महिला का है या पुरुष का। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जा रही है कि छत पर शव कैसे पहुंचा।