दुर्घटना में घायल जवान की मौत
मवाना। थाना क्षेत्र के गांव भिंडवारा निवासी सोनू पुत्र भागमल की रांची में तैनाती थी। वह छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे। वह बीती चार जुलाई को बाइक पर सवार होकर गांव जा रहे थे। इसी दौरान ततीना मोड़ पर बाइक की टाटा मैजिक से टक्कर हो गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया था। उनकी उपचार के दौरान मंगलवार रात मौत हो गई। वहां पर उन्हें सलामी दी गई। इसके बाद शव को गांव भिंडवारा भेज दिया। यहां पर शव तिरंगे में लिपटा हुआ पहुंचा। जिसे देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।