फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं को नए मतदाता बनने की जानकारी दी

विज्ञापन
सरधना। संत जोसेफ महाविद्यालय में शासन के आदेशानुसार मतदाता क्लब द्वारा फॉर्म-6 के संबंध में विस
विज्ञापन
सरधना। संत जोसेफ महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सिस्टर क्रिस्टीना के निर्देशन में शासन के आदेशानुसार मतदाता क्लब द्वारा फॉर्म-6 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए फॉर्म-6 का वितरण किया गया। मतदाता क्लब के समन्वयक डॉ. अशोक कुमार द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं को मतदान पहचान पत्र बनवाने के लिए फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। साथ ही फॉर्म भरते समय आने वाली समस्याओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. मोनिका शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें