फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसानों को बताई सरकारी योजनाएं, आय बढ़ाने के दिए सुझाव

विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किसान गोष्टी में शामिल किसान स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। कस्बे के स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र में किसान गोष्ठी हुई। इसमें क्षेत्र के पुरुष और महिला किसानों ने भाग लिया। गोष्ठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त की जानकारी दी गई। केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा हुई।
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी नवीन चंद्र ने खेत बचाओ अभियान की जानकारी दी। उन्होंने मिट्टी संरक्षण को खेती के लिए जरूरी बताया। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक तरीकों से उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि सुनील पोसवाल ने कहा कि सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए योजनाएं चला रही है। उन्होंने किसानों को इन योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडी कृषि नीलेश चौरसिया ने किसानों को बताया कि सरकार का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। उनकी आमदनी में वृद्धि करना भी लक्ष्य है। चौरसिया ने कृषि विभाग की योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया। आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए भी कहा। गोष्ठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा संवाद भी दिखाया गया। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक वीना यादव, जेके आर्य, शुभम आर्य, केंद्र के कर्मचारी और किसान मौजूद रहे।

कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किसान गोष्टी में शामिल किसान स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें