फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी के बारे में बताया

Sat, 10 Oct 2026 08:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। रजपुरा ब्लॉक के महाराणा प्रताप सभागार मे सेवा संकल्प अभियान के तहत चल रहे साप्ताहिक मेले का समापन हुआ। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा अपने स्टॉल लगाकर जनता को लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मेले में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी रहे। उन्होेंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को उठाना चाहिए।मेले मे कृषि विभाग द्वारा लगाएं गए स्टॉल पर ग्रामीणों को पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, जैविक खेती की जानकारी दी गई। कृषि यंत्रों पर दी गई सब्सिडी के बारे मे बताया गया। यूपी नेडा विभाग द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, सोलर पंप योजना की जानकारी दी। इस दौरान मेले के समापन पर बीडीओ रजपुरा ब्रजेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान, एडीओ पंचायत मनो सिसोदिया, एडीओ आरडी संजीव कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें