मवाना। एएस पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में छात्र-छात्राओं को एचआईवी एवं एड्स के बारे में जागरूक किया।इसे लेकर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। गोष्ठी में प्यारे लाल अस्पताल के ओएससी विभाग के केंद्र प्रबंधक व मुख्य वक्ता अमन सिंह ने छात्र-छात्राओं को एचआईवी संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय, सावधानियां तथा इससे जुड़ी सामाजिक व मानसिक भ्रांतियों के बारे में विस्तार से समझाया। कार्यक्रम अधिकारी डा. नीतू सिंह ने मजबूत इम्यून सिस्टम, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर दिया। डाॅ. कुलदीप मलिक के संचालन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रो. सचिन कुमार, प्रो. रक्षा गुप्ता, दुलीचंद महला, डाॅ. अमरीता कुमारी, डाॅ. संजीव कुमार, डाॅ. प्रमोद कुमार और विष्णु गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।