मेरठ। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 26 नवंबर से एक दिसंबर तक वाराणसी में होगा। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। टीम के चयन को लेकर शुक्रवार से जिला स्तरीय ट्रायल दोपहर बाद तीन बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। वहीं, मंडलीय ट्रायल शनिवार सुबह 11 बजे से ही कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। मंडलीय ट्रायल में मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर से महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। इसके बाद मंडलीय टीम का चयन किया जाएगा। संवाद