लावड़- राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में विधि सेवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी। स्रोत
लावड़। कस्बे के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर विधिक सेवा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को विधिक सेवा के बारे में जानकारी दी गई। शुभारंभ प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विधि सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत समाज के निर्धन वर्ग के लोग किस प्रकार निशुल्क कानूनी सलाह मिलती है इसकी जानकारी दी। बताया कि निशुल्क सेवा लेकर निर्धन वर्ग के लोग पारिवारिक विवाद, झगड़ों का निपटारा कर सकते हैं। उप प्रधानाचार्य रामजियावन, अनुज, रतन सिंह आदि ने भी जानकारी दी। इस मौके पर संगीता यादव, गंगाराम, सोनू, ऋषिपाल, ममतेश, सोनपाल आदि मौजूद रहे।