फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फसलों को बीमारी से बचाने की दी जानकारी

Tue, 06 Jan 2026 06:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। ठंड के मौसम में पशुओं को होने वाली बीमारियों से बचाव व किसानों को वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय और पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दारानगर गांव में पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिविर इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड द्वारा प्रायोजित एम्बुलेंस परियोजना के तहत किया गया। शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने गो-पूजन करके किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आभा दत्त ने बताया कि ठंड, कोहरा, नमी के कारण पशुओं में निमोनिया, दुग्ध ज्वर, परजीवी जनित रोग, दुग्ध उत्पादन में गिरावट की समस्या बढ़ जाती है। फसलों में शीतकालीन रोगों व उनके प्रबंधन पर जानकारी देते हुए प्रो. रमेश सिंह ने बताया कि इस मौसम में गेहूं, सरसों, आलू जैसी रबी फसलों में झुलसा, माहू एवं फफूंद जनित रोगों की संभावना रहती है। समय पर सिंचाई, संतुलित उर्वरक प्रयोग तथा अनुशंसित दवाओं के छिड़काव से फसल उत्पादन में वृद्धि की जा सकती है। डॉ. अमित वर्मा, डॉ. प्रेम सागर मौर्य, डॉ. अरबिंद सिंह, डॉ. अजीत कुमार सिंह, डॉ. अखिल पटेल, डॉ. दीपाक्षी, डॉ. भागेश सिंह आदि ने 230 से अधिक पशुओं का अल्ट्रासाउंड मशीन, माइक्रोस्कोपी जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से स्वास्थ्य परीक्षण किया, साथ ही निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें