फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में निरीक्षण कर कीटों से बचाव की दी जानकारी

Thu, 21 Aug 2025 06:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। दौराला चीनी मिल के क्षेत्र में बृहस्पतिवार को वरिष्ठ वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ. बक्शी राम व मुख्य महाप्रबंधक संजीव कुमार ने खेतों का निरीक्षण किया। उन्होंने गन्ना किसानों को विभिन्न जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. बक्शी राम ने पबरसा, पनवाड़ी, खेड़ी, जैनपुर, लावड़ , चिंदौड़ी, समसपुर, जमालपुर, भगवानपुर आदि गांवों में पहुंचकर गन्ना किसानों के खेतों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फसल में लगने वाले रोग व कीटों को देखा और किसानों को बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान जेपी तोमर, डॉ. प्रणव राणा, अभिषेक तोमर, अरुण कुमार, विरेंद्र सिंह व, विपिन शर्मा, नितेश, सुरेन्द्र, विशाल बालियान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें