सीएचसी पांचली में मिशन शक्ति की जानकारी देते हुए फोटो पुलिस
जानीखुर्द। मिशन शक्ति केंद्र टीम थाना जानी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांचली में मिशन शक्ति केंद्र के प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना की जानकारी दी गई। आशा वर्कर्स को बताया गया कि गांव की अन्य महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्र के प्रति जागरूक करें। घरेलू हिंसा के प्रति भी कार्यक्रम में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अमित रंजन मेडिकल ऑफिसर, आशा वर्कर, एएनएम आदि मौजूद रहे।