फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मिस फ्रेशर प्रिया व मिस्टर फ्रेशर विश्वास चुने गए

विज्ञापन
शांति इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शामिल छात्र फोटो स्कूल
विज्ञापन
जानीखुर्द। शांति इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कुराली में शनिवार को बीटेक प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज सचिव विनय कुराली और वाइस चेयरमैन सौरव कंसल ने किया। नवीन छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटों को भी आगे बढ़ाओ आदि प्रस्तुति दी। बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र नवनीत ने पुराने फिल्मी गीत प्रस्तुत किए। सचिव और वाइस चेयरमैन ने नवीन छात्रों को शुभकामना देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सत्र 2025-26 में मिस फ्रेशर कंप्यूटर साइंस की प्रिया व मिस्टर फ्रेशर कंप्यूटर साइंस के विश्वास चुने गए। इस मौके पर नितिन पाराशर, नवीन कुमार, श्रुति, गौरव गुप्ता, विकास राणा, नीरज कुमार, रामकेवल, कपिल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें