रोहटा। गांव कैथवाड़ी में इफको मेरठ द्वारा नैनो उर्वरक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजक
रोहटा। ब्लॉक रोहटा के गांव कैथवाड़ी में इफको द्वारा नैनो उर्वरक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्ण कुमार ने किसानों को नैनो तकनीक से खेती करने के लाभों के बारे में जानकारी दी।
गोष्ठी में बताया कि गेहूं की फसल में नैनो डीएपी का 5 मिलीलीटर प्रति किलोग्राम बीज की दर से बीजोपचार करना फसल की उत्पादकता बढ़ाने में सहायक होगा। गोष्ठी के दौरान नवगठित कैथवाड़ी सहकारी समिति पर उर्वरक वितरण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम समिति के सभापति अनिल कुमार, जिला सहकारी संघ के सभापति उमेश त्यागी, पूर्व सभापति रासना सहकारी समिति सुरेंद्र सिंह तथा मोहन गुर्जर की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
अपर जिला सहकारी अधिकारी अशोक कुमार ने सहकारिता सदस्यता महाअभियान के अंतर्गत समिति की सदस्यता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता अभियान से जुड़कर सहकारी आंदोलन को सशक्त बनाएं। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 65 कृषकों ने सहभागिता की और उर्वरक संबंधी जानकारी प्राप्त की।