संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। विकास खंड परिसर में आयोजित जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले के दूसरे दिन सोमवार को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।
मंडल अध्यक्ष विनोद जैन व आलोक जैन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए संचालित की जा रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। खंड विकास अधिकारी सुनीत भाटी ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार आवश्यक है, ताकि अधिक से अधिक पात्र ग्रामीण लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर विनोद जैन, रक्षित गर्ग, राशिद अली, पिंकी सोम, बीईओ सुदर्शन लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।