मवाना के लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को सुरक्षा व सहायता की जानकारी दी। छात्राओं को सतर्कता और शिकायत पंजीकरण के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान भी किया गया।
मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में नगर पालिका के सहयोग से मिशन सशक्तीकरण का कार्यक्रम आयोजन किया गया। संचालन ईओ राजीव जैन ने किया। थाना मवाना से चार महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को मिशन शक्ति की जानकारी दी। उन्हें सहायता के लिए सभी संपर्क नंबर बताए गए। सोशल मीडिया का प्रयोग भी संभलकर करने की हिदायत दी। अगर कोई भी छात्रा किसी भी स्तर से कोई परेशानी या अनुभव करती है तो वह प्राचार्य के माध्यम और खुद कॉल कर शिकायत पंजीकृत करा सकती है। महाविद्यालय की ओर से महिला पुलिसकर्मियों का नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक, राजीव जैन द्वारा सम्मान किया गया। प्राचार्य डॉ. शक्ति साहनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
आकांक्षी बनी एक दिन प्रधानाचार्य
फलावदा। मिशन शक्ति के तहत कस्बे के जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र ने कक्षा नौवीं की छात्रा आकांक्षी को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनाया। विद्यालय में चलने वाले सभी शिक्षण कार्यों के साथ ही एक दिन के प्रधानाचार्य आकांक्षी को कार्यालय के कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि विद्यालय में किस तरह से शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और अनुशासन को लेकर प्रयास किया जाता है।
लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कालेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि। (मवाना)