फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आयुष्मान भारत योजना की जानकारी दी

विज्ञापन
जेएमसी हॉ​स्पिटल में आयुष्मान योजना के बारे में जानकारी देते हुए फोटो संस्थान
विज्ञापन
जानीखुर्द। जेएमसी ग्रुप ऑफ हास्पिटल एंड इंस्टीट्यूट पेपला के पैरामेडिकल व नर्सिंग कोर्स के छात्र-छात्राओं को आयुष्मान भारत योजना के संबंध में जागरूक करने के लिए बृहस्पतिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डाॅ. प्रवीन गौतम, रेनू गौतम व रामनारायण आदि ने जानकारी दी।कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डाॅ. प्रवीन गौतम ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की एक प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना है। इसमें गरीब और कमजोर परिवार के व्यक्ति 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज का लाभ उठा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने की पात्रता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पैरामेडिकल व नर्सिंग के 200 छात्र-छात्राओं सहित संस्थान के कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें