सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शनिवार को बीएड विभाग की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अशोक शर्मा ने छात्राओं को एआई की बेसिक जानकारी दी और विभिन्न उपयोगों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में तेजी से उपयोग में लाई जा रही है। छात्राओं को नई तकनीकों की जानकारी होना आवश्यक है। कार्यक्रम में प्राचार्या प्रोफेसर सिस्टर क्रिस्टीना लूईस और सोनिया रानी भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर लवीना, रोजलीन, अनुषा, स्वालेहा उज्मा सहित अन्य छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद