हस्तिनापुर। बुधवार को क्षेत्र के गांव तारापुर में भाजपा के मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता हरिओम शर्मा और मुख्य अतिथि आजाद बंसल रहे। बैठक में सभी सेक्टरों के कार्यकर्ताओं को विषय प्रवर्तक विपेंद्र सुधा वाल्मीकि ने नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताया। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सीएए से भारत के किसी भी नागरिक को परेशानी नहीं होगी। इसके खिलाफ जो विरोध हो रहा है वह राजनीतिक पार्टियां करा रहीं हैं। सभी कार्यकर्ताओं को सीएए को ठीक से समझकर लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करना होगा। इस दौरान गोष्ठी में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सूरज सोनी, किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री बॉबी चौधरी, सुजीत सिंह, प्रदीपमान, ध्यान सिंह, हरेंद्र चौहान, सतनाम सिंह, रणवीर सिंह, सोनू तोमर, गुरु वचन, चरणजीत, धर्मराज, रतन कुमार, कृष्णा धामा, सत्येंद्र शर्मा, नरेश चौहान, पवन धीमान, विपिन मनचंदा, सोमपाल सिंह, देवेंद्र चौहान व गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।