फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए जागरूकता टीम रवाना की

विज्ञापन
पूठखास गांव में नागरिकता संशोधन कानून के लिए जागरूकता टीम को रवाना करते विधायक जितेन्द्र सिंह। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
रोहटा। क्षेत्र में सिवालखास भाजपा विधायक जितेंद्र सतवाई ने ग्रामाीणों के लिए नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

पूठखास गांव में जागरूकता फैलाने के लिए एक ई-रिक्शा को कार्यकर्ताओं के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि सरकार ने निर्णय लिया है, वह देश के सभी नागरिकों के हित में है। इस कानून से किसी भी व्यक्ति को स्वयं नागरिकता नहीं मिलेगी बल्कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान या बांग्लादेश का घुसपैठिया बताते हुए उसे आवेदन करना पड़ेगा तथा नागरिकता की शर्तें पूर्ण करने व उसका आवेदन अधिकारियों द्वारा स्वीकार करने पर ही नागरिकता मिलेगी। कहा कि कानून के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं द्वारा गांवों में विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बताया कि सभ्य लोग कानून के प्रति लोगों को जानकारी दें। इस दौरान पंकज चौहान, बेगराज प्रधान, सोनू मीरपुर व भोलू प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें