फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नवरात्रों में महंगाई की मार, सेब और टमाटर 100 के पार

Mon, 07 Oct 2024 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नवरात्र शुरू होते ही फलों और सब्जियों के दामों में तेजी आई है। टमाटर और सेब के दाम 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए है। वहीं, अनार और केले पर भी महंगाई का असर है।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो चुके हैं। नवरात्र में उपवास के दौरान फलों का सेवन अधिक किया जाता है, जिससे फलों की मांग बढ़ जाती है। चार दिन पहले 50 रुपये दर्जन बिकने वाला केला 70 से 80 तक पहुंच गया है। अनार के दाम भी 160 रुपये किलो से बढ़कर 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए है। सेब व अमरूद के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है।
वहीं टमाटर के दाम 50 रुपये से सीधे दोगुने होकर 100 रुपये पहुंच गए है। चार दिन पहले 40 रुपये किलो बिकने वाली मिर्च अब 80 से 100 रुपये किलो पहुंच गई है। फल विक्रेता राहुल का कहना है कि नवरात्र में फलों की मांग बढ़ने के कारण दाम भी बढ़ गए है। वहीं सब्जी विक्रेता नफीस व इलियास ने बताया कि टमाटर नासिक व उत्तराखंड से आ रहा है। जिस कारण दाम बढ़ रहे है। अब स्थानीय सब्जी की मंडी में आवक शुरू होने पर दामों में गिरावट होगी। महिला मृदुला जैन और कनिका का कहना है कि नवरात्रों में फल और सब्जियों के दामों में उछाल ने रसोई का बजट ही बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ सब्जियों व फलों के बढ़े दाम की सूची
नाम पहले अब
टमाटर 50 100
आलू 20 30
गोभी 40 60
मिर्च 40 80
प्याज 40 60
तोरी 30 40
बैगन 25 40
खीरा 30 40
अनार 160 200
अमरूद 60 80
सेब 60 100
नारियल 30 60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें