फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उद्योगों में वर्क फ्रॉम होम पर मंथन, गाइडलाइन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ऊर्जा संकट से निपटने की कवायद में औद्योगिक इकाइयों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम किए जाने पर मंथन चल रहा है लेकिन विनिर्माण सहित कई प्रकार के उद्योगों में कर्मचारियों पर इकाई में उपस्थित रहकर काम करने के बंधन से मुश्किल खड़ी हो रही है। वर्क फ्रॉम होम पर विस्तृत रणनीति तैयार करने के लिए श्रम विभाग की गाइडलाइन का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


देश में गैस आपूर्ति प्रभावित होने से उत्पादन लागत बढ़ी है। उद्योगों में नौकरी पर खतरा मंडराना शुरू हो गया है। इस पर शासन स्तर से कार्यालयों और फैक्टरियों को अलग-अलग शिफ्ट में संचालित करने का विचार चल रहा है।

श्रम विभाग की गाइडलाइन आने पर होगा निर्णय

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के डिविजनल सेक्रेट्री पवन गोयल का कहना है कि सभी उद्यमी देश हित में लिये गए निर्णय के साथ खड़े हैं। इस मामले में श्रम विभाग की गाइडलाइन आने पर ही अगला निर्णय लिया जाएगा। आईआईए की ओर से मौजूदा संकट पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


कुछ उद्योगों में संभव नहीं हो सकता वर्क फ्रॉम होम

उद्यमी सतीश गोयल का कहना है कि ऊर्जा बचत के लिए वर्क फ्रॉम होम का विचार अच्छा है लेकिन कुछ उद्योगों में यह संभव नहीं हो सकता। ऐसे हालात में अनावश्यक वाहन उपयोग पर रोक लगाकर कार पूलिंग एवं साझा परिवहन को बढ़ावा देना होगा।

ऊर्जा संकट में देश के साथ खड़ा होना आवश्यक

सिल्वरटन पेपर मिल के निदेशक संजीव जैन का कहना है कि फिलहाल ऊर्जा संकट है, ऐसे समय देश के साथ खड़ा होना जरूरी है। हालांकि मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में सभी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम संभव नहीं है। गाइडलाइन पर अमल का प्रयास किया जाएगा।

वर्क फ्रॉम होम के लिए किया जाएगा जागरूक
लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष जगमोहन गोयल का कहना है कि सदस्य इकाइयों को सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम के लिए जागरूक किया जाएगा। गाइडलाइन और औद्योगिक इकाई की प्रकृति के आधार पर रोडमैप तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें