फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बागपत सहित अन्य केंद्रों के लिए... औद्योगिक इकाई में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। जानी थाना पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में चोरी की घटना को अंजाम देने के तीन नामजद आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई छह लेड सिल्लियां भी बरामद की हैं।
विज्ञापन

थाना जानी क्षेत्र के अंतर्गत विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित गोविंदा पिगमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अमित रस्तोगी निवासी मयूर विहार, शास्त्रीनगर ने जानी थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, मंगलवार की रात कुछ लोगों ने उनकी फैक्टरी से लेड की सिल्लियां चोरी कर ली थी। पुलिस ने घटना में नामजद करवाए गए आरोपी प्रशांत उर्फ शानू निवासी ग्राम नवादा, थाना बालैनी जिला बागपत, जानी उर्फ जयदेव निवासी मवीकला, थाना बालैनी, जिला बागपत और प्रवीण निवासी ग्राम डालूहेड़ा, थाना जानी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गईं छह लेड सिल्लियां बरामद की हैं। जानी थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें