फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सचिन सिरोही को धमकी देने वाले का शांतिभंग में चालान, जमानत मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही को धमकी देने वाले आरोपी आजम को सिविल लाइन पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको जमानत मिल गई। सिरोही ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई होनी चाहिए। दरअसल सचिन सिरोही को कुछ दिन पूर्व कॉल पर धमकी मिली थी। जिसके बाद सचिन सिरोही ने सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी आजम निवासी शास्त्रीनगर को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि जमानती धाराएं होने के चलते आरोपी का शांतिभंग में भी चालान किया गया। जहां से कोर्ट ने उसको जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें