फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय भाषाओं में हो भारत का विज्ञान : प्रवीण रामदास

Sun, 02 Nov 2025 08:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सीसीएसयू के भौतिक विज्ञान विभाग में विज्ञान भारती का 35वां स्थापना दिवस मनाया गया। स्रोत : संस्
विज्ञापन
विज्ञान भारती संस्था का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विज्ञान भारती संस्था का स्थापना दिवस पर रविवार को धूमधाम से मनाया गया। सीसीएसयू के भौतिक विज्ञान विभाग के सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान भारती के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रवीण रामदास ने कहा कि भारत का विज्ञान भारतीय भाषाओं में होना चाहिए।
विज्ञापन

1960 से वामपंथी विचारधारा ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का अपनी सुविधा के अनुसार प्रचारित किया, यदि भारत में स्वतंत्रता के समय से ही भारत के विज्ञान को भारतीय भाषाओं में प्रचारित किया जाता तो विकसित भारत के लिए इतना इंतजार नहीं करना पड़ता। कार्यक्रम में विज्ञान भारती के मेरठ प्रांत के संपर्क अधिकारी वेदपाल ने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं का भाव जरूरी है। विज्ञान भारती देश में विज्ञान को भारतीय भाषाओं में प्रचारित करने के लिए कटिबद्ध है। विज्ञान भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री आशुतोष ने स्वदेशी आंदोलन पर जोर दिया। अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष डॉ. पुनीत अग्रवाल ने तथा संचालन दीपक शर्मा ने किया प्रार्थना सुमित और शांति पाठ संजीव गोयल ने किया। इस अवसर पर प्रियांक शर्मा, भारती, प्रो.गौरी मिश्रा, प्रो. मिली पंत, प्रो. अनिल मलिक, प्रो. संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें