गोल्ड जीतकर गांव लौटे पहलवान सचिन राठी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के पहलवान सचिन राठी ने जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित कर दिया। फाइनल में मंगोलिया के पहलवान के खिलाफ जीत हासिल करते ही सचिन के घर पर जश्न मनाया जाने लगा। सचिन राठी ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में मंगोलिया के पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
दिल्ली में खेली जा रही एशियन चैंपियनशिप में रविवार को बागपत जिले के गांगनौली गांव निवासी सचिन राठी ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में जैसे ही मंगोलिया के पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक जीता। गांगनौली गांव के किसान स्वर्गीय सतपाल सिंह के बेटे ने जैसे ही मंगोलिया के पहलवान को पटखनी दी सचिन के घर पर जश्न मनाया जाने लगा। ग्रामीणों का कहना है कि सचिन की कामयाबी ने गांव व जिले का ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है।