28 दिसंबर, 2020: अनिल तोमर
मेरठ के गढ़ रोड स्थित सिसौली निवासी अनिल तोमर ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ के दौरान आतंकियों के छक्के छुड़ा दिए थे। सेना की राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात अनिल को मुठभेड़ में उन्हें पांच गोलियां लगी थीं। उनके अंतिम संस्कार के समय गढ़ रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।
29 अगस्त, 2020: प्रशांत शर्मा
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में जवान प्रशांत शर्मा शहीद हो गए। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना मोड़ निवासी प्रशांत 22 वर्ष के थे। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन दहशतगर्दों को ढेर कर दिया था। प्रशांत 2017 में सेना में भर्ती हुए थे।
18 जुलाई, 2020: लेफ्टिनेंट आकाश चौधरी
लेफ्टिनेंट आकाश चौधरी डेढ़ महीने की सेवा पूरी करने के बाद ही चीन की सीमा पर शहीद हो गए थे। मई, 2020 में असम में सिख रेजीमेंट से उन्होंने सेवा शुरू की। मेरठ बाईपास स्थित सिल्वर सिटी कॉलोनी निवासी आकाश चौधरी पेट्रोलिंग करते समय फिसल कर खाई में गिर गए थे।
17 जून, 2020: हवलदार बिपुल राय
भारत-चीन के बीच लद्दाख के गलवां में हुई झड़प के दौरान कंकरखेड़ा स्थित कुंदन कुंज कॉलोनी में रहने वाले बिपुल राय ने शहादत दी थी। हवलदार बिपुल राय मूल रूप से पश्चिम बंगाल के थे। काफी समय से मेरठ में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी रुम्पा रॉय और एक बेटी है।