फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#INDIA की जीत का जश्न, आधी रात रोड जाम, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Mon, 05 Jun 2017 10:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
भारत की जीत का जश्न
विज्ञापन
मेरठ में चैम्पियन ट्राफी के पहले मुकाबले में रविवार रात को जैसे जैसे ही भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर शानदार जीत दर्ज की तो क्रिकेट प्रशंसकों की बेगमपुल पर भीड़ जुट गई। सोतीगंज से बेगमपुल, आबूलेन और पुलिस चौकी के सामने कई सौ लोगों ने पहुंचकर जीत के जश्न में नारेबाजी कर दी। इस दौरान दिल्ली रोड का ट्रैफिक जाम हो गया। वहीं बुढ़ाना गेट पर फोर्स ने हंगामा काट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं समेत भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन


जाम की सूचना पर एसपी सिटी मानसिंह चौहान, एएसपी कैंट अंकित मित्तल, सदर बाजार, लालकुर्ती, रेलवे रोड, देहलीगेट समेत कई थानों की पुलिस को बुला लिया। पुलिस अफसर भीड़ को हटाने की कोशिश में रहे, लेकिन भीड़ बढ़ती रही। बेगमपुल से रेलवे रोड चौराहे तक रात में वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसमें दोनों समुदाय के लोग शामिल थे, पुलिस के सामने ही जीत के जश्न में भारत जिंदाबाद के नारे लगाये। घंटो तक बेगमपुल पर भीड़ का बखेड़ा रहा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर भी रात में जाम खुलवाने भी पहुंच गये। रात करीब 12 बजे पुलिस ने किसी तरह मशक्कत करते हुए लोगों को घर भेजा। इस दौरान व्यापरियों और अन्य लोगों ने आतिशबाजी छोड़ी तो ट्रांसफार्मर में आग लग गई, किसी तरह आग को बुझाया गया। रात में हापुड़ अड्डा, भूमिया का पुल, एल ब्लॉक शास्त्रीनगर, शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट, देहलीगेट, घंटाघर पर भी समर्थकों ने नारेबाजी की। मैच को लेकर पहले ही मुख्य स्थानों पर पुलिस तैनात की गई थी। ब्रह्मपुरी पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर घर भेजा।
विज्ञापन

बुढ़ाना गेट पर युवकों को दौड़ाया

पुलिस ने भीड़ को दौड़ाया
बुढ़ाना गेट पर युवकों को दौड़ाया
बुढ़ाना गेट पर आतिशबाजी कर रहे युवकों को पुलिस ने लाठियों से खदेड़ा। इसे लेकर युवकों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने उन्हें इसकी जानकारी दी है। एसओ ने बताया कि पुलिस ने युवकों को समझा बुझाकर हटाया गया था, लाठी नहीं फटकारी गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें