फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के 75 वर्ष पर ऐसा पहली बार: तालाबों पर फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज, अफसरों को दिए निर्देश

Fri, 06 May 2022 05:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

15 अगस्त को मेरठ शहर के 75 तालाबों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
तालाबों पर फहराया जाएगा तिरंगा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर 15 अगस्त 2022 को मेरठ जिले के 75 तालाबों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके लिए ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इन तालाबों का अमृत सरोवर के नाम से कायाकल्प किया जाना है। इसमें तालाबों की खुदाई मनरेगा से की जाएगी। तालाबों के चारों तरफ जाल लगाकर पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए हर ब्लॉक से तालाबों को चयनित किया गया है।

विज्ञापन


ग्राम्य विकास के परियोजना निदेशक मोतीलाल व्यास ने बताया कि शुक्रवार से मनरेगा के कार्यों की आईडी बनाने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अभी 40 तालाबों को चयनित कर दिया गया है। अगले दो दिन में 75 तालाबों को चयनित करने के बाद खुदाई का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जिससे बारिश से पहले तालाबों को आकार और सौंदर्यीकरण पर कार्य शुरू कराया जा सके। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: महिला वकील को घसीट कर डंडे से पीटा, खूब वायरल हो रहीं तस्वीरें, आप भी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये चयनित किए गए हैं तालाब
दौराला ब्लॉक - धंजू, बडकली, समोली सलेमपुर, मैथना इंद्रर, जानीखुर्द ब्लॉक - रसूूलपुर धौलड़ी, नेक,मुजकीपुर, खरखौदा ब्लॉक - बिजौली, धीरखेड़ा, रसूलपुर धंतला, माछरा ब्लॉक - हसनपुर, कुंआखेड़ा, महलवाला, मवाना कलां ब्लॉक - अस्सा, खोला, परीक्षितगढ़ ब्लॉक-  नवल सूरजपुर, अतलपुर, अहमदपुरी, धनपुर, रजपुरा ब्लॉक - सियाल, पीपी सैनवाल, रोहटा ब्लॉक - पीपी सैनवाल, मीरपुर, सलाहपुर, रसूलपुर रोहटा, सरधना ब्लॉक - आलमगीरपुर, कैली, सकौती, सरुरपुर खुर्द ब्लॉक - रतौली, बपारसी, कालंदी, मेरठ ब्लॉक - कायस्थ गांवड़ी, फफूंडा, नरहेड़ा, ततीना सानी, कुंडला, चंदसारा, हस्तिनापुर ब्लॉक - रानी नंगला, पाली, सदरपुर, जिला पंचायत - खानपुर

यह भी पढ़ें: लापरवाही की हदें पार: सोते रहे अफसर और स्कूल बस से चली गई मासूम की जान, अब खुले बड़े राज, हर कोई हैरान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें