फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मवाना नगर एवं आसपास के शिक्षण संस्थानों तथा राजकीय कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। सभी स्थानों पर ध्वजारोहण के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल विजेताओं व मेधावियों के सम्मान और अमर शहीदों के स्मरण का आयोजन हुआ।
कृषक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार, समाजसेवी चौधरी इंद्रजीत सिंह खेड़ी, पूर्व प्रबंध समिति सदस्य चौधरी अजीत सिंह, प्रधान चौधरी सुदेशपाल एवं डॉ. विमल चौधरी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। अध्यक्षता चौधरी इंद्रजीत सिंह और संचालन संजीव कुमार ने किया। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल (मदर विंग व मेन विंग) में प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी, प्रधानाचार्या बबीता ढाका व कमल कुमार दीवान ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

एएस इंटर कॉलेज में अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी व प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों संग ध्वजारोहण किया। महकार सिंह द्वारा खिलाड़ियों और मेधावी छात्र-छात्राओं को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक अनुराग दुबलिश, लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में पवन कुमार रस्तोगी व प्रधानाचार्य शक्ति साहनी, सरस्वती विद्या मंदिर में मुख्य अतिथि मुकेश कुमार गुप्ता, अध्यक्ष श्रीराम मलिक व प्रबंधक अमित कुमार रस्तोगी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ हुआ। यहां मेधावी छात्रा अनन्या मित्रा व अन्य को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सीएचसी मवाना पर अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार, महालक्ष्मी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में चेयरमैन डॉ. प्रवीण कुमार मित्तल, सेक्रेटरी सारिका मित्तल व डायरेक्टर डॉ. मोहित यादव की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ. विपिन चौहान व प्रधानाचार्य डॉ. नानक सिंह ने प्रभात फेरी के बाद ध्वजारोहण किया। महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज पिलोना में प्रबंधक जोगिंद्र कुमार धामा व प्रधानाचार्य बीआर धामा की उपस्थिति में ध्वजारोहण हुआ। तहसील में एसडीएम संतोष कुमार सिंह, सीओ कार्यालय पर सीओ पंकज लवानिया, थाना में प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी, नगर पालिका में चेयरमैन अखिल कौशिक व ईओ कृष्णकांत मिश्रा, गन्ना समिति में चेयरमैन विनोद भाटी व सचिव विक्रम बहादुर सिंह, ब्लाक में ब्लाक प्रमुख गीता पायला व एडीओ पंचायत रामेश्वर दयाल ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें